एक ऐसा अस्पताल जहां होता है सिर्फ चमगादड़ों का इलाज

0
329

लखनऊ – आज हम आपको एक ऐसे अस्पताल के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एथर्टन शहर में मौजूद टोल्गा बैट हॉस्पिटल में इंसानों का नहीं सिर्फ चमगादड़ों और उनके बच्चों का ही उपचार किया जाता है।

बता दें कि इस अस्पताल की फोटोज पहली बार सामने आई है जिनको देखकर लोगों को काफी हैरानी हो रही है कि संसार में चमगादड़ों का भी अस्पताल है, जहां उनका उपचार होता है। इस अस्पताल में चमगादड़ों के ऐसे बच्चों का उपचार होता है जो पैरालिसिस के शिकार होते हैं या फिर जिनकी माता नहीं होती है।

इसके साथ ही ऐसे बच्चों को भी भर्ती किया जाता है जिनकी माता  उन्हें पालने में सक्षम नहीं होती। उपचार के पश्चात इन बच्चों को चमगादड़ों वाले बगीचे में स्वतंत्र  छोड़ दिया जाता है।

वहीं बता दें कि बिहार के वैशाली जिले के सरसई गांव एवं ऐतिहासिक वैशाली गढ़ में इनकों न सिर्फ पूजा जाता है बल्कि इनकी रक्षा भी की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here