अमेजन की ठगी का शिकार हुई सोनाक्षी सिन्हा

0
311

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने ऑनलाइन विक्रेता कंपनी अमेजन से अपने लिए 18,000 के हेडफोन मंगवाए थे। लेकिन जैसे ही सोनाक्षी ने अमेजन का डब्बा खोला तो वह दंग रह गई।

सोनाक्षी ने जैसे अमेजन से मंगवाए हेडफोन का डब्बा खोला तो डब्बे में लोहा का टुकड़ा निकला। जिसके देख सोनाक्षी सिन्हा भी हैरान रह गई। इस बात को सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर बताया कि वह धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं।

https://twitter.com/sonakshisinha/status/1072463812773711873

सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर लिखती हैं कि हेलो अमेजन, देखिए मुझे हेडफोन के बदले क्या मिला है। सही से पैक किया गया और देखने में तो सही लग रहा है। आपकी कस्टमर सेवा मदद नहीं करना चाहती जो इस चीज को बहुत ही खराब बनाती है।

सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट के बाद अमेजन ने अपना जवाब दिया है। कंपनी का कहना है कि आपको हमारी तरफ से हुई बुरे अनुभव के लिए मांफी मांगते हैं। इस पर लोगों ने जमकर चुटकी ली। एक ने ट्वीट किया कि अमेजन ने दिखा दिया कि वह आम इंसान हो या सेलिब्रिटी, किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते।

https://twitter.com/iHeartThoarb/status/1072725419613253633

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here