चीन ने समुद्र पर बनाया दुनिया का सबसे लंबा पुल, हांगकांग और मकाउ के बीच 4 घंटे का सफर 30 मिनट में तय होगा

0
482

चीन ने समुद्र पर दुनिया के सबसे लंबे पुल हांगकांग-झुहाई-मकाऊ ब्रिज का निर्माण कर लिया है। यह ब्रिज हांगकांग, मकाउ और चीन को जोड़ता है। इसकी लंबाई 55 किलोमीटर है। 24 अक्टूबर को इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। ब्रिज का करीब 6.7 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के नीचे सुरंगनुमा शक्ल में है। इस ब्रिज की मदद से हांगकांग से मकाउ का सफर सिर्फ 30 मिनट में तय किया जा सकेगा। इसे तय करने में पहले करीब 4 घंटे लगते थे।

जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें….

  • इस पुल को बनाने की शुरुआत 2009 में हुई थी। इसे तैयार करने में 60 एफिल टावर के बराबर 420,000 टन स्टील का प्रयोग किया गया है।
  • इसे बनाने में करीब 80 हजार टन पाइप का इस्तेमाल किया गया है। ब्रिज 2017 में तैयार हो गया था।
  • यह नदी और समुद्र पर बना दुनिया का छठा सबसे लंबा पुल है। पुल की सबसे खास बात है कि यह रिक्टर पैमाने पर 8 की तीव्रता वाले तूफान को झेल सकता है। इसकी गहराई 44 मीटर है।
  • इस प्रोजेक्ट की शुरुआत का ख्याल  2003 में आया था और दिसंबर 2003 में निर्माण शुरू हुआ। इस ब्रिज को तैयार करने में कुल 17.3 अरब डॉलर (120 अरब युआन) का खर्च आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here