मुंबई- रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका पादुकोण के लिए दूसरी गुड न्यूज़ आई है। फ़ोर्ब्स ने उन्हें सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों में पहले स्थान पर रखा और वो एशिया की 50 सेक्सीएस्ट महिलाओं की सूची में नंबर वन पर रहीं ।
यू के बेस्ड ईस्टर्न आई वीकली ने अपने किये गए सर्वेक्षण के आधार पर जो लिस्ट जारी की है उसमें पद्मावत की ख़ूबसूरत और टैलेंटेड स्टार दीपिका पादुकोण नंबर वन पर हैं। दीपिका के लिए 2018 ड्रीम ईयर माना गया है। पहले पद्मावत की जबदस्त कमाई और अभिनय, फिर कान के रेड कार्पेट पर जलवा और फिर रणवीर सिंह के साथ शादी। इन सबकी चर्चा और इस दौरान दिखा दीपिका का जलवा उन्हें एशिया की 50 सेक्सीएस्ट वुमेंस में पहला स्थान दिला गया।
प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला। वो पिछले साल पहले नंबर पर थीं। प्रियंका भी इस साल अपने इंटरनेशनल असाइंटमेंट्स और निक जोनास की शादी के कारण खूब चर्चा में रहीं। उनकी कई ग्लैमरस तस्वीरों ने तहलका मचाया।
सोशल मीडिया पर अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली निया शर्मा को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। वो इस लिस्ट में लगातार तीसरे साल शामिल हुई हैं। वो इन दिनों टीवी सीरियल इश्क़ में मरज़ावा में काम कर रही हैं।