दूरवाणी नगर नैनी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

0
743

नैनी, प्रयागराज – नैनी के दूरवाणी नगर पार्क में ईसा मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर क्रिसमस डे का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेंटा क्लॉज द्वारा बच्चों को उपहार भेंट देकर सभी को हैप्पी क्रिसमस कहा और बच्चों ने भी सेंटा क्लॉज को थैंक्यू कहकर हैप्पी क्रिसमस की बधाई दी। बच्चो की टीम द्वारा अनेक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को भाव विभोर कर दिया।

उक्त अवसर पर यमुनापार विकास संघर्ष समिति के देवेन्द्र तिवारी , भगवती प्रसाद पाण्डेय , सत्य प्रकाश जायसवाल , सुधाकर द्विवेदी, शिव शंकर मिश्र, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता दुबे, शैल सिंह, नयन कुशवाहा, पाष्टर विनोद जैकब , पाष्टर अजय , सरदार हरजीत मारवा, बच्चा विश्वकर्मा , मो० निजाम समेत क्षेत्र व सुदूर के तमाम गणमान्य अतिथियों ने पहुंचकर क्रिसमस डे की बधाई दी। कार्पक्रम की अध्यक्षता शम्भू नाथ शर्मा एवं संचालन विवेक पाण्डेय ने किया ।अपना उदगार व्यक्त करते हुए यमुनापार पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यीशु ईसाई नही बल्कि यहूदी थे और वे गरीब तथा मजलूमों के लिए हमेशा लड़ते रहे।

उन्होंने बताया कि रोम में नवी आकर कहते थे कि एक दिन ईश्वर आयेगा और आजादी दिलाएगा और उनका कहना सच साबित हुआ तथा ईश्वर के रूप में ईसा मसीह का जन्म हुआ। विशप आर० पी० यादव ने कहाकि यीशू समाज के निम्न स्तर के लोगो का जीवन सुधारते हुये ईश्वर राज कायम करना चाहते थे। प्रभू यीशु भी रामराज्य चाहते थे, वे जानवरों की बलि के सख्त खिलाफ रहते थे। वरिष्ट पत्रकार अनिल मिश्र ने कहा कि क्रिसमस केवल धार्मिक नही बल्कि सामाजिक त्योहार भी है। कार्यक्रम के आयोजक पाष्टर विनोंद जैकब ने क्रिसमस डे पर आये हुये सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा हमारी भारतीय संस्कृति सबसे महान है। हम सभी को मिल जुलकर रहना चाहिये। इस अक्सर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here