गूगल के ‘फाइंड माय डिवाइस’ ऐप से फोन ढूंढना हुआ आसान, बिल्डिंग, मॉल्स और एयरपोर्ट के अंदर का व्यू भी दिखेगा

0
437

गूगल ने अपनी ‘फाइंड माय डिवाइस’ ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से अब खोए हुए फोन को ढूंढना और भी आसान हो जाएगा। दरअसल, फाइंड माय डिवाइस में गूगल ने ‘इंडोर मैप्स’ का ऑप्शन एड किया है, जिसके जरिए एयरपोर्ट या बिल्डिंग के अंदर का व्यू भी देख सकेंगे।

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोर मैप्स की मदद से यूजर्स बिल्डिंग के अंदर व्यू देख सकेंगे, साथ ही ये भी देख सकेंगे कि उन्होंने अपना फोन कहां छोड़ा है। हालांकि, गूगल ने अभी साफ नहीं किया है कि किन बिल्डिंग और एयरपोर्ट के अंदर का व्यू यूजर्स को दिखाया जाएगा।

जब तक फोन नहीं मिलेगा, तब तक लॉक रहेगी डिवाइस –

  1. फाइंड माय डिवाइस ऐप में दिए गए डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, नया फीचर एयरपोर्ट, मॉल्स और बड़ी बिल्डिंग में एंड्रॉयड फोन यूजर्स को उनका फोन ढूंढने में मदद करता है और जब तक उन्हें फोन नहीं मिल जाता तब तक वे अपने डिवाइस को लॉक भी कर सकते हैं।

  2. इस डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि फाइंड माय डिवाइस ऐप यूजर्स को उनके डिवाइस की हालिया या आखिरी लोकेशन के आधार पर मैप में दिखाता है। इसकी खास बात ये भी है कि भले ही आपका डिवाइस लॉक या साइलेंट मोड में ही क्यों न हो, आप उसे फुल वॉल्यूम में करके अलर्ट ले सकते हैं।

ऐसे ढूंढे अपना खोया हुआ फोन –

  1. अपने फोन में ‘फाइंड माय डिवाइस’ ऐप इंस्टॉल करें और इसके लिए लोकेशन हमेशा ऑन रखें ताकि गुम होने पर फोन की लोकेशन का पता चल सके। इसके अलावा फोन का गूगल प्ले पर भी दिखाई देना जरूरी है।

  2. फोन गुम हो जाने पर इंटरनेट ब्राउजर पर जाकर android.com/find पर जाएं और गूगल अकाउंट से साइन-इन करें। उसके बाद अपनी डिवाइस पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद खोए हुए डिवाइस पर एक अलर्ट मैसेज भेजा जाता है और वो डिवाइस फिर उसकी हालिया या आखिरी लोकेशन के आधार पर गूगल मैप्स पर दिखाई देने लगता है। मैप्स पर देखकर यूजर्स अपना खोया हुआ फोन ढूंढ सकते हैं।

  4. इसके अलावा किसी दूसरे एंड्रॉयड फोन में मौजूद फाइंड माय डिवाइस ऐप की मदद से भी अपना फोन ढूंढ सकते हैं। इसके लिए बस खोए हुए डिवाइस के यूजरनेम की जरुरत होती है।

इस ऐप में मिलते हैं ये सारे फायदे

  1. इस ऐप की मदद से यूजर अपने खोए हुए फोन को लॉक कर सकते हैं या फिर उसमें मौजूद सारे डेटा को डिलीट कर सकते हैं। इसके अलावा लॉक स्क्रीन पर भी कोई नंबर या मैसेज जोड़ सकते हैं ताकि किसी व्यक्ति को मिलने पर वो फोन लौटा सके।

  2. इसके साथ ही अगर डिवाइस साइलेंड मोड पर भी है तो उसकी घंटी को  तेज आवाज में बजाया जा सकता है। ये घंटी 5 मिनट तक बजती है ताकि यूजर्स को इसका अलर्ट मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here