भारत ने अमेरिका-रूस जैसे देशों को पछाड़ा, जानिए ”स्टैचू ऑफ यूनिटी” के बारे में 10 बड़ी बातें

0
293

सरदार वल्लभ भाई पटेल की की जयंती पर उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ऊंचाई के कारण दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बन गई है।चीन में स्प्रिंग टेंपल बुद्ध, अमेरिका में स्टूच्यू ऑफ लिबर्टी, ब्राजील में स्टूच्यू ऑफ लिबर्टी, जापान में उशीकू दायवुत्सू और रूस में द मदरलैंड कॉल्स बनी प्रतिमाओं से भारत में बनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा सबसे ऊंची है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

जानिए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी के बारे में 10 बातें –

  • गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ 7 किमी दूर से नजर आती है।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में 5 साल का समय लगा है और इसमें 2,990 करोड़ रुपए की लगात लगी है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सबसे कम समय में बनने वाली दुनिया की पहली प्रतिमा बन गई है।
  • प्रतिमा को बनाने में चार धातुओं के मिश्रण का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 85 प्रतिशत तांबे का भी इस्तेमाल किया गया है। प्रतिमा को सिंधु घाटी सभ्यता की समकालीन कला से बनाया गया है।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में एक लिफ्ट भी लगी है। लिफ्ट के जरिए पर्यटक प्रतिमा के हृदय यानी सीने तक जा सकते हैं। यहां से पर्यटक 17 किमी लंबे तट पर फैली फूलों की घाटी का नजारा देख भी देख सकेंगे।
  • 3D तकनीक से तैयार कर प्रतिमा में सरदार का 30 फीट का चेहरा बना गया है।
  • पटेल की प्रतिमा के होंठ, आंखें और जैकेट के बटन 6 फीट यानी इंसान के कद जितने बड़े हैं। इसमें 70 फीट लंबे हाथ हैं, पैरों की ऊंचाई 85 फीट से अधिक है।
  • पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनाने में 3,400 मजदूरों और 250 इंजीनियरों ने करीब 42 महीने काम किया है।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को सरकार सबसे शानदार पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित कर रही है।
  • पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर कमर से ऊपर लेजर शो भी दिखाया जाएगा। शो के जरिए सरदार पटेल की जीवन यात्रा दिखाई जाएगी।
  • पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की आधारशिला 31 अक्टूबर 2013 को पटेल की 138 वीं वर्षगांठ के मौके पर रखी गई थी।

ये हैं भारत समेत दुनिया की प्रतिमाएं..

  1. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, भारत 182M.
  2. स्प्रिंग टैंपल बुद्ध, चीन 153M.
  3. उशीकू दायवुत्सू, जापान 120M.
  4. स्टूच्यू ऑफ लिबर्टी, अमेरिका 93M.
  5. द मदरलैंड कॉल्स, रूस 85M.
  6. क्राइस्ट द रिडीमर, ब्राजील 39.6M.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here