मोनालीसा के 10 हॉट भोजपुरी डांस वीडियो

0
1446

मोनालीसा भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं और एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फैंस के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है। खासकर वह फिल्मों और सोशल मीडिया पर अपने हॉट डांस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज हम आपको मोनालीसा के कुछ ऐसे ही डांस वीडियो दिखा रहे हैं जो उनके चाहने वालों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी हैं। इन डांस वीडियोज को बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं।

भोजपुरी क्वीन मोनालीसा वीडियो में पवन सिंह के साथ हॉट अवतार में रोमेंस करते हुए नजर आ रही हैं। कभी वह हीरो के साथ रोमेंटिक डांस करके फैंस का दिल जीतती हैं तो कभी बारिश में डांस करके छा जाती हैं। अब तक कई गानों में उन्होंने अपनी दिलकश अदाएं दिखाई हैं।

मोनालीसा का असली नाम अंतारा विश्वास है लेकिन परदे और स्टेज पर वह फैंस के बीच मोनालीसा के नाम से मशहूर हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 में हुआ था और अब तक वह 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के साल 2016 के 10वें संस्करण में नजर आईं थीं। मोनालीसा भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि पवन सिंह के साथ मोनालीसा तकिया लगाके गाने पर रोमेंस करती नजर आ रही हैं। इसके बाद अगले ही गाने में वह एक बार फिर पवन सिंह के साथ डिस्को में नजर आती हैं। पवन सिंह के अलावा कई बार मोनालिसा निरहुआ के साथ भी डांस स्टेप करते हुए दिख चुकी हैं।

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि फैंस के बीच मोनालीसा की दीवानगी किसी क्षेत्र विशेष तक ही सीमित है बल्कि उनके डांस वीडियो पूरे देश में देखे और शेयर किए जाते हैं। हॉटनेस और फॉलोविंग के मामले में यह फिल्मी क्वीन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here