अपहृत महिला ने होंठ हिलाकर कहा- हेल्प मी, पिज्जा देने आए युवक ने ऐसे बचाई जान

0
199

वॉशिंगटन। पिज्जा की डिलीवरी करने आए युवक की चौकसी की वजह से एक अपहृत महिला की जान बचा ली गई। दरअसल, जब महिला पिज्जा की डिलीवरी ले रही थी, तो उसने बिना आवाज किए अपने होंठ हिलाकर इशारों में कहा- हेल्प मी।

विस्कॉन्सिन के डोमिनोज में जॉय ग्रंडल अपनी शिफ्ट पर काम कर रहे थे। उन्हें वाल्डो में एक पते पर पिज्जा डिलीवर करने के लिए भेज दिया गया था। ग्रंडल जब 55 वर्षीय व्यक्ति को पिज्जा दे रहे थे और इसके बदले में पैसे ले रहे थे, तभी ग्रंडल ने देखा कि घर में एक महिला है।

महिला ने बिना आवाज निकाले पीछे से मुंह हिलाते हुए कहा- पुलिस को फोन करो। पिज्जा के बदले में पैसे लेने के बाद ग्रंडल वापस अपनी कार तक पहुंचे। वहां से उन्होंने अपने फोन से पुलिक को फोन किया।

पीड़िता की पहचान 57 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। वह 55 वर्षीय आरोपी हमलावर डीन हॉफमन के साथ साल 2016 से डेट कर रही थी। मगर, हाल ही में दोनों का ब्रेक-अप हो गया था। हालांकि, गुरुवार 27 सितंबर को हॉफमन महिला के घर में बिना बुलाए घुस गया। इसके बाद जब महिला ने पुलिस को कॉल करने की कोशिश की, तो उसने महिला के हाथ से फोन छीन लिया।

अगले कई घंटों में हॉफमन ने महिला के साथ कई बार दुर्व्यवहार किया और पीड़ित को मारा। उसे कथित रूप से आधे घंटे तक बाथरूम में बंद कर दिया। उसे बिस्तर पर बांध दिया और उसके मुंह में एक तौलिया घुसा दिया, जिससे महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। एक समय ऐसा आया, जब महिला को लगने लगा कि उसकी जान जाने वाली है।

महिला से हॉफमैन ने कहा कि अगर वह उससे प्यार करे, तो वह उसे जाने देगा। इस बीच दोनों लोग, पिज्जा ऑर्डर करने के लिए तैयार हो गए। यह पीड़िता के लिए राहत बनकर सामने आया। इस फैसले से आखिरकार महिला की जान बच गई। महिला की पड़ोसी ने कहा कि वह पिज्जा डिलीवरी ड्राइवर की आभारी हैं, जिसने महिला की बातों पर ध्यान दिया और स्थिति को भांप लिया। हॉफमन को अपहरण, झगड़ा करने और दम घोंटने, पीड़ित की पीड़ा देने और घर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here