राजस्थान में कांग्रेस ने सरकार बनाते ही 48 सरकारी अधिकारियों के किये तबादले

0
381

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद पहली प्रशासनिक फेरबदल में मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों और आठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किये गये। पर्यटन और वन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अब तक इस पद पर कार्य कर रहे तन्मय कुमार को बीकानेर में आयुक्त सिंचित क्षेत्र विकास के पद पर लगाया गया है।

रांका को रीको के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राजस्व, उपनिवेशन,सैनिक कल्याण विभाग के शासन सचिव अजिताभ शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव और चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ठ शासन सचिव राजन विशाल को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है। अन्य आईएएस अधिकारियों में वित्त, आबकारी और कराधान के अतिरिक्त मुख्यसचिव मुकेश शर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह उद्योग एवं राजकीय उपक्रम एवं अप्रवासी भारतीय विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव राजीव स्वरूप को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, गृह रक्षा ,जेल एवं राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरों के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here