Samsung Galaxy A60, Galaxy A40s लॉन्च, सस्ते में मिलेगा, 70,000 रुपए के फोन जैसी डिस्प्ले

0
704

सैमसंग ने अपने Galaxy A60 और Galaxy A40s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। यह कंपनी की A सीरिज के स्मार्टफोन हैं। इससे पहले कंपनी Galaxy A80 और Galaxy A70 का ग्लोबल डेब्यू कर चुकी है। सैमसंग गैलेक्सी A60 इनफिनिटी O डिस्प्ले पैनल पंच होल डिजाइन के साथ आता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी A40s इनफिनिटी U डिप्स्पे के साथ आएगा। दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएंगे। वहीं सैमसंग A60 में क्लावकॉम का स्नैपड्रेगन 675 Soc प्रोसेसर आएगा। इसके अलावा सैमसंग A40s में सैमसंग एक्सीनॉक्स 7904 Soc दिया गया है।

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A60 की कीमत 1,999 यूआन (करीब Rs. 20,700) यह कीमत 6GB रैम और 128GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की है। वहीं Samsung Galaxy A40s की कीमत 1499 यूआन (करीब Rs. 15,600) है। यह कीमत 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की है। हालांकि अभी इसकी उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इन फोन्स को अभी केवल चीन में लॉन्च किया गया है।

फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A60 में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले इनफिनिटी-O है। इसका स्क्रीन टू बॉडी का रेशियो 91.8 फीसदी है। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 675Soc प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोन में 6GB की रैम के साथ 64GB और 128GB का विकल्प दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 32 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें 32 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 25 वॉट का चार्जर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here