‘बिग बॉस’ पहुंची इस जीएसटी अफसर के बारे में वो बातें जो आप जानना चाहते हैं

0
303

मुंबई। कलर्स पर टीवी का सबसे मशहूर शो बिग बॉस के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी में शो की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलमान ने इस दौरान कई गानों पर डांस भी किया।

इस शो में कीर्ति वर्मा और सुरभि राणा को दर्शकों ने वोट देकर शो के लिए एंट्री टिकट दिया। बिग बॉस में ऐसा प्रयोग पहली बार किया गया है जब दर्शकों ने वोट देकर किसी को हाउस में शामिल किया है।

यह वोट कर्लस टीवी के ऑफिसियल मोबाइल ऐप पर वोट कर 4 प्रतिभागियों में से 2 को चुना। हालांकि इसके लिए भी इन्हें एक टास्क दिया गया था। जिसके आधार पर दर्शकों ने वोट किया।

24 साल की कीर्ति वर्मा पेशे से जीएसटी इस्पेक्टर हैं। इनका जन्म 4 सितंबर को मुंबई में हुआ था। उन्हें अपने काम पर गर्व है। वहीं सुरभि हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। दोनों कंटेस्टेंट रोडीज एक्स्ट्रीम के 15 वें सीजन में शामिल हो चुकी हैं। ये दोनों इस शो में किस कदर परफार्म करती हैं यह तो वक्त ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here