दुल्हन को लेने इंडिया पहुंचे निक जोनस, प्रियंका ने लिखा- वेलकम होम बेबी

0
767

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में महज 10 दिन बाकी हैं। शादी भारतीय और क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार होनी है। जिसकी रस्में शुरू होने वाली हैं। अपनी दुल्हन प्रियंका को साथ ले जाने निक जाेनस फैमिली के साथ इंडिया पहुंच चुके हैं। प्रियंका खुद निक को रिसीव करने गईं। निक के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- वेलकम होम बेबी।

इसके पहले निक ने इंडिया के लिए फ्लाइट लेते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वहीं अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था- फिर मिलेंगे न्यूयॉर्क।

दिल्ली पहुंचे गए हैं निक : प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द स्काय इज पिंक की शूटिंग दिल्ली में कर रही हैं। निक उनसे मिलने सीधा दिल्ली पहुंचे। इंडिया के लिए फ्लाइट लेने से पहले निक को न्यूयॉर्क में गिफ्ट रैपर्स के साथ स्पॉट किया गया।

https://www.instagram.com/p/BqdL-hMgQ6U

माय देसी गर्ल पर करेंगे डांस : निक जोनस शादी के दौरान होने वाली संगीत सेरेमनी में प्रियंका के ही सॉन्ग् माय देसी गर्ल पर परफॉर्म करेंगे। इसके लिए कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े की मदद लेंगे, ताकि डांस स्टेप्स आसानी से सीख सकें।

ऐसा होगा वेडिंग शेड्यूल : खबरों के अनुसार प्रियंका और निक की शादी की रस्में 29 नवम्बर से शुरू होंगी। संगीत, मेहंदी और भारतीय विवाह के बाद 3 दिसम्बर को इनकी क्रिश्चियन वेडिंग होगी। शादी की तैयारियां जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में चल रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BqdKaMrAHvL

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here