मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिका के प्रसिद्ध सिंगर व एक्टर निक जोनास कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से यह खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत नहीं कर रही हैं तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका कारण उनकी शादी है। जब प्रियंका और निक भारत आए थे तब भी मीडिया में दोनों के अफेयर को लेकर काफी खबरें बनी थी। लेकिन आपको बता दें कि, मुंबई में भी जब दोनों आउटिंग पर निकले थे तब दोनों ने एक जैसी अंगूठी पहनी थी। यकीन नहीं होता है तो आप तस्वीरों में देख सकते हैं।
इससे पहले की आपको तस्वीरें दिखाए बता देते हैं कि, फिल्म भारत को डायरेक्ट कर रहे अली अब्बास जफर ने खुद इस बात की जानाकारी ट्विटर के माध्यम से दी कि प्रियंका अब फिल्म का हिस्सा नहीं है। उन्होंने इसका कारण जो बताया उसमें एक शब्द ‘निक’ का इस्तेमाल किया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि, प्रियंका ने शायद शादी के कारण यह फिल्म नहीं करने का निर्णय लिया। लेकिन अभी तक प्रियंका चोपड़ा की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खैर, पिछले महीने जब निक और प्रियंका भारत आए थे तो उनके बीच अफेयर की खबरें आ रही थीं जो लगता है अब सच साबित हो सकती है। अफवाह दोनों के बीच अफेयर की थी लेकिन दोनों ने उस समय भी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा था और अभी तक भी कुछ नहीं कहा है।
यह तस्वीर उस समय की है जब प्रियंका और निक मुंबई में थे। वे दोनों मुंबई के एक रेस्त्रां गए थे। तस्वीर में देख सकते हैं कि निक ने रिंग पहनी हुई है।
यह दूसरी तस्वीर है जिसमें आप देख पाएंगे कि प्रियंका ने भी रिंग पहनी हुई है। यह रिंग बिल्कुल वैसी ही है जैसी निक ने पहनी हुई थी।