2018 / फेसबुक पर हर मिनट 9.73 लाख यूजर्स आए, वॉट्सऐप पर 3.80 करोड़ मैसेज भेजे गए

0
500

दुनियाभर में इंटरनेट के करीब चार अरब यूजर्स हैं, इनमें से 7% इसी साल यानी 2018 में बढ़े। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी 13% बढ़कर तीन अरब पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा 2.23 अरब यूजर्स फेसबुक पर, 1.5 अरब यूजर्स वॉट्सऐप पर और 1.05 अरब यूजर्स इंस्टाग्राम पर हैं। इनमें से कई यूजर्स मल्टीपल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।

एक मिनट में इंटरनेट पर होता है ये सब

  • इंटरनेट पर एक मिनट में वह सबकुछ होता है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते।
  • एक मिनट में फेसबुक पर 9.73 लाख लॉग-इन होते हैं, जबकि वॉट्सऐप पर 3.80 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं।
  • एक मिनट में ऑनलाइन शॉपिंग में छह करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होते हैं।
  • आप जब एक मिनट सिर्फ सोचने में निकाल देते हैं, उस वक्त नेटफ्लिक्स पर 2.66 लाख से ज्यादा यूजर्स वीडियो देखते हैं।

2016 v/s 2018 : नेटफ्लिक्स के घंटे 3.5 गुना बढ़े, इंस्टाग्राम भी बढ़ा

  • 2016 से लेकर 2018 तक इन दो सालों में सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।
  • 2016 में फेसबुक पर एक मिनट में जहां 7.01 लाख लॉग-इन होते थे, वहीं 2018 में इनकी संख्या बढ़कर 9.73 लाख पहुंच गई।
  • इसी तरह से दो साल पहले वॉट्सऐप पर एक मिनट में 2.08 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं, जो 2018 में बढ़कर 3.80 करोड़ हो गए।
  • वहीं, 2016 में नेटफ्लिक्स पर एक मिनट में 69,444 घंटे वीडियो देखे जाते थे, जो 3.5 गुना से ज्यादा बढ़कर 2.66 लाख घंटे हो गए।
  • जबकि, दो साल पहले 3.47 लाख से ज्यादा ट्वीट एक मिनट में होते थे, जिनकी संख्या भी बढ़कर 2018 में 4.81 लाख हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here