विअवेयर / अभिभावक निखारें बच्चों के प्रतिभाएं : दिनेश शर्मा

विअवेयर संस्था ने गरीब महिलाओं को बांटे साड़ियां व सिलाई मशीन

0
13916

लखनऊ – विअवेयर संस्था ने महिला सशक्तिकरण पर विश्वसरैया सभागार (राजभवन के सामने) में एक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया। जिसमें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि और अपर्णा यादव विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुईं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि बच्चों में बचपन से संस्कार डाला जाना चाहिए, चूंकि बच्चों में प्रतिभाएं छुपी होती हैं। उनको निखारने का काम अभिभावकों का होता है। हमें अक्सर देखने को मिलता है कि अमूमन बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता नहीं डाली जाती है जिसकी वजह से हमारी संस्कृति का हृास होता जा रहा है। हमें चाहिए कि बच्चों में शास्त्रीय संगीत, साहित्य और भारतीयता के प्रति जागरूक करना चाहिए।

आज घर की दहलीज लांघकर नई इबारत लिख रही हैं महिलाएं : अर्पणा यादव

वहीं कार्यक्रम में अर्पणा यादव ने समाज में महिलाओं की स्थिति उनकी समस्याओं और निराकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के बिदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं आज घर की दहलीज लांघकर नई इबारत लिख रही हैं। इस मौके पर अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव भी मौजूद थे। प्रतीक यादव ने कथक नृत्य करने वाली कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर कैनविज टाइम्स के प्रधान संपादक राकेश कुमार पाण्डेय ने भारतीय संस्कृति, पुरातत्व और समाज में महिलाओं की दशा-दिशा और उनकी समस्याओं के निराकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर भारतीय को भारतीयता के अर्थ को समझना चाहिए और उनके अनुरूप काम करना चाहिए।

इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक समाजसेवी पायल सिंह ने महिलाओं की दशा-दिशा पर प्रकाश डालते हुए उनको साड़ियां वितरित कीं, और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। वहीं पर कैनिविज गु्रप के सीईओ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम आयोजन के सभी को धन्यवाद दिया। विअवेयर संस्था द्बारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान 51 साड़ियां और 51 सिलाई मशीन वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से कैनविज ग्रुप के सीईओ आशुतोष कुमार श्रीवास्वत, राकेश कुमार पाण्डेय प्रधान संपादक कैनविज टाइम्स, कैनविज ग्रुप के फाउंडर सदस्यों में अरशद सईद खान, मुकेश जायसवाल, रंजीत वर्मा, जय सिंह, नितिन श्रीवास्तव समेत कैनविज परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here