मुंबई: टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का आज यानी की 4 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। वहीं, उनके जन्मदिन को और ख़ास बनाने के लिए उनके फैंस और परिवार वालों ने उन्हें बधाई दी। एक्ट्रेस अभी तक कई शो में नज़र आ चुकी है। इसके अलावा वो बिग बॉस की विजेता भी है। यही नहीं बल्कि वो अपने निजी विवादों के लिए भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। जैसा की हम सभी जानते है की एक्ट्रेस अभी अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ बेटे की कस्टडी के मामले को लेकर काफी चर्चे में है। अब इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला भी सुना दिया हैl
वैसे आजकल श्वेता तिवारी अपनी अलग और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर दर्शकों के साथ लगातार साझा कर रही हैं। इनकी ये तस्वीरें सोसिला मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 11 में भी दिखी थी। इस शो के लिए श्वेता ने काफी मेहनत की है। श्वेता चौधरी के दो बच्चे हैंl उनकी बेटी जल्द फिल्मों में नजर आने वाली हैl उनकी बेटी का नाम पलक तिवारी है जो कि जल्द ही एक्टर विवेक ओबरॉय के साथ फिल्म रोज़ी में दिखाई देने वाली हैं। जबकि श्वेता के बेटे का नाम रेयांश है। इसे लेकर वह अभिनव कोहली से कस्टडी बैटल की लड़ाई लड़ रही है।
एक्ट्रेस का यह 41 वां जन्मदिन है। श्वेता तिवारी ने जन्मदिन से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो साझा की है। इसमें वह बहुत अलग लग रही है। इस फोटो पर लोगों का जमकर रिएक्शन भी आ रहा हैं। एक्ट्रेस के फैंस इसपर काफी लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पालक तिवारी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। श्वेता तिवारी हाल ही में अस्पताल में भी भर्ती हुई थीl