विश्व वैदिक सनातन न्यास ने संगठन विस्तार पर की चर्चा, लखनऊ अध्यक्ष बने आशुतोष तिवारी

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। विश्व वैदिक सनातन न्यास ने गुरूवार को प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। जिसके बाद सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री संगठन अश्विनी त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री परितोष सिंह, प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, लखनऊ जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष अभय प्रताप को चुना गया। इसके अलावा महिला मोर्चा में लखनऊ जिला अध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मृदुला सक्सेना और अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यास सनातनी हिंदू धर्मालय, मठ, मंदिरों को तोड़ मस्जिद में परिवर्तित किए गए धर्मस्थलों को संवैधानिक तरीके से वापस लेकर पुनः मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए कटिबद्ध है। साथ ही देश में किसी भी व्यक्ति या समुदाय को सनातनी हिंदुओं की लोक आस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here