कृषि बिल के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम से एसीपी हजरतगंज को सौंपा ज्ञापन

कैनविज टाइम्स

लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के संयोजक राम निवास यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि बिल के समर्थन में विशाल धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 1090 चौराहे पर किया गया। राम निवास यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन गांधी प्रतिमा हजरतगंज में होना था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने 1090 चौराहे पर ही सभी किसान भाईयों को रोक लिया और पुलिस प्रशासन से धक्का मुक्की भी हुई। लेकिन पुलिस प्रशासन के बार बार आग्रह करने पर 1090 चौराहे पर ही धरना प्रदर्शन कर एसीपी हजरतगंज को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानो ने हिस्सा लिया एवं जल्द कृषि बिल को लागू करने की मांग भी किया। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के संयोजक राम निवास यादव ने कहा कि जो किसान नेता कृषि बिल के विरोध में दिल्ली के कई राजमार्गों को जाम कर रखे है। वो किसान नेता नही बल्कि विपक्ष के समर्थन से पाले हुये बिचौलियों के दलाल है जो आढ़तियों से पैसा लेकर कृषि बिल का विरोध कर रहे है। जबकि कृषि बिल किसानों के हित में है। इसे किसी भी कीमत पर वापस न लिया जाये। इस मौके पर उन्होने अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी को फर्जी किसानों का हमदर्द बताते हुआ कहा कि इन्हे किसानों की समस्याओं के बारे में कोई जानकारी नही है। जबकि मुलायम सिंह ने कभी कृषि बिल का विरोध नही किया। इसके साथ ही उन्होने बताया कि फर्जी किसान नेता योगेन्द्र यादव, राकेश टिकैत व नरेश टिकैत की सम्पतियों की जाँच करने एवं इनके नक्सलियों से सम्बन्धों की जाँच कर कार्यवाही होनी चाहिए। नये कृषि बिल से किसान अपनी फसलों को अपनी स्वेच्छा से भारत में कभी भी कही भी बेचने का पूर्ण अधिकार प्राप्त होगा एवं बिचौलियों की समाप्ति होगी। यह बिल किसानों के लिए अमृत साबित होगा। लेकिन चंद दलालों द्वारा किसानों को भड़काने एवं बहलाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए अन्नदाता यूनियन समस्त किसानों को किसान बिल के बारे में गांव गांव जाकर समझाने एवं जागरूक करने का कार्य करेगी। धरना प्रदर्शन में अवधेश प्रताप सिंह, बलीराम वर्मा, वीरेन्द्र कुमार रावत, राज कुमार पांडेय, अरविन्द यादव, राकेश शर्मा, मोहम्मद अली शाह, मोहम्मद आवेश, राज कुमार लोधी, मूलचन्द्र यादव, अंकुशयादव, विमल यादव, दुर्गेश यादव, प्रमोद यादव, खलील अहमद, सहनवाज हुसैन, डा0 अनूप सिंह, अनिलजायसवाल, सुनील सिंह सूरज, सर्वेश यादव, नन्द किशोर यादव, अमित मिश्रा, संतोष शर्मा, शिव कुमार रावत मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here