चिकित्सक रोगियों की सेवा भगवान की तरह करें-ब्रजेश पाठक

0
209

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया अमरोहा जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्कैन का वर्चुअली उद्घाटन

लखनऊ।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। आज पूरे प्रदेश में डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। प्रदेश के 69 जनपदों में सी.टी. स्कैन की सुविधा उपलब्ध है। पाठक आज अपने सरकारी आवास राजभवन कालोनी से जनपद अमरोहा के जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्कैन सेन्टर का वर्चुअली उद्घाटन करते हुए जनपद के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के सर्व समाज को विशेषकर गरीब जनता को मुफ्त डायग्नोस्टिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए जनपद के संयुक्त चिकित्सालय में सी.टी. स्कैन की सुविधा जनता को समर्पित किया गया है। सी.टी. स्कैन की सुविधा शुरू होने से जनपदवासियों को सी.टी. स्कैन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। पाठक ने जनपदवासियों को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। सरकार का पूरा प्रयास है कि जनता को स्थानीय स्तर पर ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। उन्होंने चिकित्सकों/ चिकित्साकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि जनता के प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करें तथा मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करें।
कार्यक्रम में जनपद अमरोहा के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित विभागीय अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

शिव पूजन तिवारी/03ः00 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0रू 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट रू ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here