पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, मिलने अस्पताल पहुंचे योगी

0
520

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक कल्याण के कान में फोड़े और शरीर में आई सूजन के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। कल्याण सिंह के एडमिट होने की खबर मिलने के बाद खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

मिलने अस्पताल पहुंचे योगी
अस्पताल पहुंचकर योगी ने कल्याण सिंह का हाल चाल पूछा और डॉक्टरों से उनकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों के मुताबिक कल्याण सिंह की तबियत फिलहाल ठीक है और चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि कल्याण सिंह का पिछले हफ्ते से ही इलाज हो रहा है और डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here