फैजुल्लागंज चतुर्थ झेल रहा बदहाली की मार, ना सड़क ना ही जलनिकासी की कोई व्यवस्था

कैनविज टाइम्स/ धीरेन्द्र मिश्रा

लखनऊ। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के अन्तर्गत रहीम नगर डुडौली में राधा डिग्री काॅलेज के पास लोग सरकारी मूलभूत सुविधाओ के लिए तरस रहे है। हजारो की आबादी में रह रहे लोग सड़क और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए दर दर की ठोकर खा रहे है। स्थानिय निवासियो का कहना है कि वर्षो पहले बसी यह हजारो की आबादी आज भी जलनिकासी और चलने लायक सड़क के लिए परेशान है। फैजुल्लागंज चतुर्थ में जलनिकासी की व्यवस्था ना होने के कारण सड़को पर हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जिससे क्षेत्र में गन्दगी और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। नागरिको का आरोप है कि एक तरफ नगर निगम बिना बाउंड्री वाॅल वाले खाली प्लाट जिनमें गन्दगी मिल रही है उनके मालिको को नोटिस थमाकर खानापूर्ति कर रहा है। लेकिन वही दूसरी तरफ क्षेत्र में जलनिकासी और सड़क ना बनी होने के कारण क्षेत्र में फैल रही गन्दगी को नजर अन्दाज कर रहा है। पूरे फैजुल्लागंज चतुर्थ में सैकड़ो की तादात में आवारा सुअर घूम घूम कर क्षेत्र में गन्दगी फैला रहे है। लेकिन इसे भी नजर अन्दाज कर अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति पूरी करने में लगे है। स्थानिय निवासी ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यहां पर ना तो चलने लायक सड़क और ना ही जलनिकासी की कोई व्यवस्था है। राधा डिग्री कालेज के पास बसे हजारो लोग संकटमयी स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे है। चार वार्डो मे बटने के बाद भी फैजुल्लागंज चतुर्थ की स्थिति नही बदली क्योकि यहां पर आज तक कोई भी अधिकारी नही पहुँचा। फैजुल्लागंज चतुर्थ के पार्षद भी भाजपा के है लेकिन उसके बाद भी यहां के लोग त्रस्त है। उनका कहना है कि सड़क पर गन्दा पानी भरा होने के कारण निकलने तक सड़क नही बची। जबकि इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन सड़क बनने की बात तो बहुत दूर और तक उस पर मिट्टी तक नही डाली गई। जिसके कारण चलने लायक भी सड़क नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here