फैजुल्लागंज तृतीय में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था ध्वस्त

कैनविज टाइम्स लखनऊ/ धीरेन्द्र मिश्रा

लखनऊ। फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में बाल महिला सेवा संगठन की टीम ने रविवार को निवासियों से भेंट कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें इस दौरान संगठन की टीम ने लोगों को संक्रामक रोगों व मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। बाल महिला सेवा संगठन की टीम ने रविवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था का जायजा लिया तो टीम ने पाया कि क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बारिश के महीने में लोगों के घरों में कूड़े का ढेर लग रहा है और खाली पड़े प्लाटों में लोग कूड़ा फेंकने के लिए विवश हो रहे है। जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी रहती है। बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने बताया कि उन्होने संगठन के पदाधिकारियो के साथ फैजुल्लागंज तृतीय में रविवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें उन्होने खुद संगठन के पदाधिकारियो के साथ फैजुल्लागंज तृतीय क्षेत्र के निवासियो से घर घर जाकर सम्पर्क किया तो नागरिको ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था एकदम ध्वस्त है। कूड़ा उठान के नाम के केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी, महामंत्री मीना पाण्डेय व मीडिया प्रभारी मुरली प्रसाद वर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here