भाजपा महानगर पश्चिम मंडल की महिला मोर्चा ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। भाजपा महानगर पश्चिम मंडल एक की महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी निगम की अध्यक्षता में सआदतगंज वार्ड स्थित महामंत्री अनुराधा कुशवाहा के निज आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजनी श्रीवास्तव रहे। पश्चिम मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी निगम ने बताया कि इस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लगभग 45 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमिला सिंह, वंदना अस्थाना, रितू खन्ना, अंजनी जायसवाल, अनुराधा कुशवाहा, पूनम हेकड़वाल, नीरजा तिवारी, मधू शाहू, सरोज गुप्ता, अनुराधा जायसवाल, रानी पोरवाल व मीना सिंह समेत लगभग 45 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here