मानस गार्डन काॅलोनी की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, सुधा मिश्रा ने पहना तीज क्वीन का ताज

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। सावन मास के पावन पर्व में हरियाली तीज का उत्साह और उमंग इन दिनों चारों ओर दिख रहा है। इसी कड़ी में मानस गार्डन कॉलोनी की महिला मण्डली ने भी बहुत धूमधाम और पारम्परिक तरीके से तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सुधा मिश्रा को तीज क्वीन चुना गया, जबकि उर्वशी बबिता पहली और उर्वशी दूसरी रनरअप रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कई डांस परफ़ॉर्मेंस दिया। ख़ासकर चूड़ी जो खनकी हाथ में और सजना है मुझे सजना के लिए गाने पर खूब मस्तियाँ हुईं। कई भोजपुरी गीतों पर हुए नृत्य ने पारम्परिक भोजपुरिया झलक भी पेश किया। वहीं अवध के पारम्परिक गीतों पर महिलाओं ने खूब डांस किया। हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम के दौरान सुधा मिश्रा समेत कई महिलाओं ने अपनी गायकी के हुनर को भी पेश किया। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता भी हुई।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नों के जवाब देने वाली महिलाओं को भी पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष बबिता चतुर्वेदी, प्रियंवदा पांडेय, सुधा मिश्रा, उर्वशी चौबे, अनु सिंह, गुंजन श्रीवास्तव, अनामिका सक्सेना, श्रद्धा सिंह व नमिता सिंह मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here