लखनऊ जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व कार्यकारी अध्यक्ष बनें अनूप कुमार द्विवेदी

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

● उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने लखनऊ कार्यकारिणी का किया गठन

● शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ लखनऊ की कार्यकारिणी के गठन के उपरान्त सोमवार को हजरतगंज स्थित कालेज में चयनित पदाधिकारियों एवं विद्यालयों से आये सदस्यों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के महासचिव शशि कुमार मिश्रा एवं उपाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ला द्वारा सभी चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। लखनऊ जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव तथा कार्यकारी अध्यक्ष अनूप कुमार द्विवेदी द्वारा अपने पद की शपथ ली गई। इन्हीं के साथ जिलामंत्री अनूप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अभिनव मिश्रा एवं संयोजक संघर्ष समिति पुनीत तिवारी, उपाध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री बाबूशंकर मिश्रा, अजय कुमार दीक्षित, हनुमान दत्त पाण्डेय, प्रमोद सिंह, प्रवेश यादव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने शपथ ली तथा संगठन मंत्री अमरेश मिश्रा एवं प्रचार मन्त्री के रूप में आत्माराम यादव, मत्स्येन्द्र नाथ मिश्रा ने भी शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here