विश्व पर्यावरण दिवस पर सराय नदी तट बांध पर प्रभागीय वन निदेशक ने किया वृक्षारोपण

0
380

 

सीतापुर 5 जून को विश्व  पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोरोना महामारी के मद्देनजर रखते हुए , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीतापुर शहर से गुजरी सराय नदी के तटबंध पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। व विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रभागीय निदेशक डॉ अनिरुद्ध अनिरुद्ध कुमार पांडेय के द्वारा सराय नदी के तट पर सेमल,अर्जुन, सागौन,सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपड़ किया गया। अधिकारियो ने बड़ी लगन के साथ बरसात में भीगते हुए,आपने दायित्वों का निर्वहन किया प्रभागीय वन निदेशक डॉ0 अनुरुद्ध कुमार ने बताया ,हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है- लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम यह समझें कि हमारे लिए पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, झीलें, जमीन, पहाड़ ,पशु पक्षियां कितने जरूरी हैं। इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण के मौके पर उपप्रभागीय वनाधिकारी सीतापुर अरुण कुमार मिश्रा, उप वनाधिकारी बिसवां रुस्तम परवेज़, क्षेत्रीय वनाधिकारी महमूद आलम, बीट प्रभारी सुनील कुमार राय, सहित समस्त स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

अमित तिवारी / प्रवीण दीक्षित

कैनविज टाइम्स सीतापुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here