समाज सेविका ओम सिंह ने अपने साथियों के साथ ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। आम आदमी पार्टी में शुक्रवार को समाज सेविका ओम सिंह ने अपने साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की नीतियों पर ईमानदारी से चलने का आश्वासन दिया। समाजसेविका ओम सिंह को दिल्ली विधान के चीफ व्हिप और उत्तर प्रदेश चुनाव इंचार्ज दिलीप पाण्डेय ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी भी मौजूद रहे। पार्टी के वरिष्ठ सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने ओम सिंह का पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत किया और बधाई दी। बतातें है कि ओम सिंह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एमएससी, एम एड गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वह मनोवैज्ञानिक और योग एक्सपर्ट हैं। उन्होने पांच सरकारी नौकरियां छोड़कर वह पिछले सात सालों से समाज सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने गरीबों, पीड़ितों, असहायों की मदद करने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए बड़े पयास किये हैं। इस अवसर पर उनके पति मर्चेंट नेवी इंजीनियर आर के सिंह भी उपस्थित रहे। दिल्ली विधान के चीफ व्हिप और उत्तर प्रदेश चुनाव इंचार्ज दिलीप पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पार्टी की लोकप्रियता और विश्वसनीयता भी बढ़ती जा रही है। परिणाम स्वरूप रोजाना नए नए, शिक्षित और योग्य, महिलाएं और पुरुष, समाजसेवी, डॉक्टर, इंजीनियर, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी जुड़ते ही चले जा रहे है। आप में सदस्यों का बढ़ता कारवां देखकर विपक्षी दलों में घबड़ाहट शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम विधानसभा चुनाव में भी दिखाई देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने समाजसेवी ओम सिंह को बधाई देते हुए विधानसभा चुनावों में पूरी भागीदारी से जुटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनावों में आम आदमी पार्टी की नीतियों और जारी घोषणापत्र और केजरीवाल गारंटी के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। जनता भी यूपी को खुशहाल बनाने के आम आदमी पार्टी के सपने को पूरा करने के लिए उनके साथ पूरे समर्थन के साथ जुट रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here