बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,326 नए मामले, 666 मौत

0
140

नई दिल्ली : देश में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामलों में आज बढोतरी देखने को मिली है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,326 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 666 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 53 हजार 708 हो गई है। बड़ी बात यह है कि 666 मौतों में से 563 मौत सिर्फ केरल में दर्ज की गई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक  देश में इस वक़्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख 73 हजार 728 है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख 76 हजार 77 रह गई है। देश में अबतक कोरोना से तीन करोड़ 35 लाख 32 हजार 126 लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 68 लाख 48 हजार417 डोज दी गईं। जिसके बाद देश में अबतक 1,01,30,28,411 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here