भारत दो और मेडल जीतने के करीब, दीपिका और पूजा रानी का जोरदार प्रदर्शन

0
215

नई ​दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए अच्छा रहा। बैडमिंटन, तीरंदाजी और बॉक्सिंग से देश के लिए अच्छी खबर है। तीरंदाजी और बॉक्सिंग में भारत मेडल जीतने के करीब पहुंच चुका है। तीरंदाज दीपिका कुमारी और बॉक्सर पूजा रानी अंतिम 8 में प्रवेश कर चुकी हैं। वहीं, बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने हांगकांग की चीयूंग नगन को हरा दिया है। वह नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई हैं।

दीपिका कुमार अंतिम 8 में पहुंचीं

दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के करीब पहुंच गई हैं। उन्होंने अंतिम 8 में जगह बना ली है। दीपिका ने अंतिम 16 के मुकाबले में अमेरिका की जेनिफर फर्नाडेज को 6-4 से हरा दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here