एक्टर अर्जुन कपूर और यामी गौतम की फिल्म ‘भूत पुलिस’ का नया गाना हुआ रिलीज़

0
434

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को अब बेसब्री से इसके रिलीज़ होने का इंतेज़ार है।

वहीं अब इस फिल्म से एक खूबसूरत सा गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में अर्जुन कपूर और यामी गौतम एक साथ नज़र आ रहे है। वैसे अर्जुन कपूर ने इस गाने के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है। ‘मुझे प्यार प्यार है’ गाना अर्जुन कपूर और यामी गौतम पर फिल्माया गया है। इस गाने में अर्जुन और यामी दोनों की ही केमिस्ट्री काफी खूबसूरत नजर आ रही है। यामी और अर्जुन का लुक भी बेहद खास नजर आ रहा है। इस गाने का लोकेशन भी काफी अद्भुत है जहाँ पर ये फिल्माया गया है।

इस गाने को अर्जुन कपूर और यामी गौतम के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ फैंस को इन दोनों की केमिस्ट्री गाने में शानदार लग रही है। ये पहला मौका है जब अर्जुन और यामी की जोड़ी ऑनस्क्रीन साथ में दिख रही है। यामी गौतम और अर्जुन कपूर की शानदार केमिस्ट्री वाले इस गाने को अरमान मलिक, श्रेया घोषाल और सचिन जिगर ने आवाज दी है। गाने की संगीत भी सचिन जिगर ने दिया है तो वहीं इसके बोल लिखे हैं प्रिया सरैया ने।

बता दें फिल्म ‘भूत पुलिस’ में अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अर्जुन और सैफ अली खान भूत पकड़ने वाले बने हैं। हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद भी किया गया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 सितंबर को रिलीज़ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here