यूट्यूब पर धमाल मचा रहा भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘करंट’

0
173

पटनाः भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘करंट’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। पवन सिंह के इस भोजपुरी गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि महज 24 घंटे में पावर स्टार के इस भोजपुरी गाने को 4 मिलियन यानी 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह मशहूर म्यूजिक कंपोजर पायल देव और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह का यह गाना ‘करंट’ महज 20 घंटे में 4 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। इसके साथ ही यूट्यूब की टॉप 5 ट्रेंडिंग में पवन का यह गाना फिलहाल चौथे नंबर पर है। बता दें कि इस गाने में पवन सिंह पूरी तरह से बॉलीवुड स्टाइल में नजर आ रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

करंट गाने के लिरिक्स को मोहसिन शेख और पायल देव ने लिखा है। इसके म्यूजिक वीडियो में साउथ की खूबसूरत अदाकारा राय लक्ष्मी नजर आई है, जिसके साथ पवन की केमेस्ट्री खूब जच रही है। इस गाने को आदित्य देव ने प्राड्यूस किया है। वैसे तो पवन सिंह का हर गाना अलग होता है, लेकिन करेंट भोजपुरी गाना अब तक का सबसे अलग और नया है। यह बॉलीवुड स्टाइल में ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here