यूपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी ने दिया इस्तीफा

0
230

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर सारी पार्टियां तैयारियों में लगी है। इन दिनों कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में युद्धस्तर पर तैयारी करते हुए नजर आ रही है। लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी ने इस्तीफा दे दिया है।

बता दे कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और हमीरपुर जिले की राठ विधानसभा से विधायक रहे प्रदेश उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी ने अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गये अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उच्च पदाधिकारियों की कार्यशैली एवं निष्क्रियता को देखते हुए अपने आप को पार्टी में काम करने में असहज महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अपने समस्त पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं।

पहले यूपी के कद्दावर ब्राह्मण नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। फिर प्रियंका गांधी के पिछले लखनऊ दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पौत्र और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी नें भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब प्रियंका फिर लखनऊ दौरे पर हैं और गुरुवार को कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता इमरान मसूद के भी जल्द कांग्रेस छोड़ने की चर्चा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here