खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा हो सकती है बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल

0
232

मुंबई: बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नज़र आ सकती है। दरअसल, शो जीतने के बाद दर्शकों की उम्मीदें अब दिव्या अग्रवाल से और बढ़ गई है। जिसके बाद अब ये अटकले लगाए जा रहे है कि वो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीज़न में दिखाई दे सकती है। लेकिन इस बारे में दिव्या की राय थोड़ी अलग है।

बता दें, इससे पहले भी दिव्या एक टीवी शो की विजेता रह चुकी है। दिव्या ने इस शो में आने से पहले बताया की ये शो उनके लिए नही बना है। उन्होंने कहा की वो कीड़े मकोड़ों, बिजली के करंट और हाइट से डरती है। ये सब वो नहीं कर सकती है। हालांकि, वो मैं मेंटली स्ट्रॉन्ग हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता ये सब वो कैसे कर पाएंगी, इसलिए अभी खतरों के खिलाड़ी मैं नहीं करने जा रही हूं। दिव्या ने खतरों के खिलाड़ी को करने से मना कर दिया है।

दिव्या अग्रवाल के वर्कफ्रंट के बारे में बताए तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की है और अभी तक उन्होंने कई रियलिटी शोज़ किए है। इसके अलावा उन्होंने खुद का भी एक इंस्टिट्यूट खोला है जिसका नाम उन्होंने एलिवेट डांस इनसिट्रेट रखा गया है। उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों के लिए भी काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here