कैप्टन अमरिंदर सिंह आज शाम दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

0
268

नई दिल्ली: पंजाब की राजनीति में अब नया मोड़ आने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज शाम दिल्ली में अमित शाह से मिल सकते हैं। बता दे कि शाम साढ़े चार बजे अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचेंगे। जहां अमित शाह के साथ ही कैप्टन की मुलाकात जेपी नड्डा से भी हो सकती है। दरअसल, इसी महीने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू संग चले लंबे विवाद के बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया है।

कैप्टन ने इस्तीफे के बाद कहा था कि सिद्धू को हराने के लिए हर कुर्बानी देंगे। साथ ही कांग्रेस आलाकमान को दी चेतावनी देते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब सिद्धू चेहरा बने तो पंजाब में कांग्रेस 10 सीटें भी नहीं पार कर पाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऐसे ‘खतरनाक व्यक्ति’ से देश को बचाने के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की हार सुनिश्चित करने के लिए वह मजबूत उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here