लखनऊ से सुल्तानपुर रवाना हुए सीएम केजरीवाल, एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी पेशी

0
273

लखनऊ: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय उत्‍तर प्रदेश के दौरे पर आएं हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम केजरीवाल पहले सुलतानपुर जाएंगे वहां से वे अयोध्‍या में रामलला व बजरंगबली के दर्शन करेंगे। सुलतानपुर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दीवानी के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे।  वह यहां वर्ष 2014 के एक मामले में कोर्ट में पेश होंगे। फिर यहीं से सीधे अयोध्या जाएंगे और शाम 6:00 बजे सरयू आरती में शामिल होंगे। मंगलवार को रामलला के दर्शन करेंगे। आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कि वर्ष 2014 में गौरीगंज व अमेठी में चुनाव के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे के संदर्भ में 25 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुलतानपुर आ रहे हैं। वह दीवानी के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे। आठ साल पहले वह सामाजिक संस्था के जरिए लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आ चुके हैं। उनके साथ राज्य सभा सदस्य संजय सिंह व आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। केजरीवाल के आगमन को लेकर आप कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम केजरीवाल लखनऊ एयरपोर्ट से सोमवार की सुबह आठ बजे जिले के लिए रवाना होंगे। वह साढ़े दस बजे सिविल कोर्ट में पहुंचेंगे। इस दौरान जनपद की सीमा में जगह-जगह पार्टी के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। अदालत से वह दोपहर बारह बजे लोनिवि निरीक्षण भवन जाएंगे। वहां दो घंटे का वक्त गुजारने के बाद दो बजकर दस मिनट पर वह लखनऊ होकर दिल्ली के लिए रवान हो जाएंगे। आप के जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री संदीप शुक्ला कहते हैं कि सीएम केजरीवाल का पहले अयोध्या जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वह अब दिल्ली वापस जाएंगे।

अयोध्‍या में शाम को सरयू आरती में होंगे शामिल
आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को रामनगरी आएंगे। वह सोमवार की शाम को सरयू आरती में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि वह शाम पांच बजे तक रामनगरी पहुंचेंगे और साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे। केजरीवाल 26 अक्टूबर को रामलला और बजरंगबली का दर्शन करेंगे। रामनगरी में ही वह मीडिया से भी मुखातिब होंगे। यह जानकारी आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दी। सिंह रविवार को दिन भर उनके दौरे की तैयारियों में जुटे रहे। उन्होंने साधु-संतों से भी मुलाकात की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। माना जा रहा है कि वह सोमवार की शाम को ही यहां कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here