मृत सुअर न हटाये जाने से आक्रोशित नागरिकों ने फैजुल्लागंज में किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

कैनविज टाइम्स/ धीरेन्द्र मिश्रा

लखनऊ। फैजुल्लागंज के चतुर्थ वार्ड समेत विभिन्न वार्डो में आवारा सुअरो की भरमार है। चतुर्थ वार्ड में आवारा सुअरो ने अपना आतंक मचा रखा है। जिसके कारण यहां के स्थानिय निवासी दहशत भरी जिन्दगी जी रहे है। स्थानिय निवासी बताते है कि आवारा सुअर कई लोगो को अपना शिकार भी बना चुके है। लेकिन उसके बाद भी सरकार और नगर निगम इन पर ध्यान नही दे रही है। जिसके कारण निरन्तर इनकी तादात बढ़ती जा रही है। इसके चलते अक्सर आए दिन सुअर इधर उधर मृत पड़े रहते है। जिनको कोई उठाने तक नही आता। फैजुल्लागंज में तीन दिन से मरे सुअर न हटाये जाने से आक्रोशित नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें ममता त्रिपाठी ने बताया कि फैजुल्लागंज में सुअर पालकों ने नगर निगम अधिकारियों के संरक्षण में पन्द्रह हजार से अधिक सुअर पाल रखे है। जो कि निवासियों के लिए भारी मुसीबत बनता जा रहा है। प्रतिदिन कई सुअर कालोनियों में मरे पड़े रहते हैं। इसकी शिकायत नगर निगम कंट्रोल रूम में दर्ज कराने के साथ सफाई निरीक्षक व जोनल अधिकारी को भी बताने के बावजूद भी सुअर नहीं उठाये जा रहे हैं। जहां जहां सुअर मरे पड़े हैं वहां तेज दुर्गन्ध फैल गई है। संक्रामक बिमारियों के लिहाज से अतिसंवेदनशील फैजुल्लागंज में नगर निगम अधिकारियों की यह उदासीनता जनस्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here