रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को 1710 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

0
270

लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर आए। इस दौरान लखनऊ को विकास योजनाओं की बडी सौंगातें मिलीं हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्‍यमत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को एतिहासिक ज्‍योति फूले पार्क में 1710 करोड़ की विभिन्‍न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, कानून मंत्री बृजेश पाठक और महापौर संयुक्ता भाटिया भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह लखनऊ को देश का नंबर वन शहर बनाना चाहते हैं। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं उनकी इच्छा है कि शहर का यातायात ऐसा हो कि लोग बिना जाम में फंसे कहीं भी जा सकें। आउटर रिंग रोड के निर्माण में सुस्ती को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अपने तेवर दिखाएं ताकि काम में ठेकेदार कंपनी ढिलाई न कर सके। अगले साल अक्तूबर तक 104 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण हर हाल में पूरा करने की उन्होंने समय सीमा भी तय की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कोरोना काल में हुए निवेश के बारे में भी बताते हुए कहा कि जब चीन से निवेश भाग रहा था, तो यूपी में निवेश हुआ। राजधानी और प्रदेश में खुल रहे नए विश्वविद्यालयों के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। विकास कार्यों को लेकर उपलब्धियां बताने के साथ ही उन्होंने पिछली गैर भाजपा सरकारों को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा पिछले 14 सालों में प्रदेश नीचे गया है यहां का नौजवान पहचान के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा पहले हर तीसरे दिन प्रदेश में एक दंगा होता था, जिसमें लोगों की जान भी जाती थी और संपत्तियों का भी नुकसान होता था। लोग अपने व्रत त्यौहार और पर्व भी ठीक से नहीं मना पाते थे। सरकार लोगों की सहायता करने के बजाय उन्हें हतोत्साहित करती थी, लेकिन अब वह सब बंद हो गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद तेजी से विकास हुआ है अर्थव्यवस्था में अपना प्रदेश छठे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा है, 6000 करोड़ से अधिक का निवेश हो चुका है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा ने भी शहर के विकास को लेकर मुख्य मंत्री और रक्षा मंत्री की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here