यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने योगी सरकार पर दिया विवादित बयान, मुकदमा दर्ज

0
264

रामपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ योगी सरकार पर विवादित बयान देने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुरैशी पर के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153 ए (धर्म, जाति, आदि के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153बी (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ प्रभाव डालने वाला भाषण देना), 124ए (राजद्रोह), और 505 1 बी- (सार्वजनिक शांति के विरूध्द अपराध करने के आशय से असत्य कथन) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा नेता आकाश कुमार सक्सेना ने रविवार को रामपुर के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सक्सेना ने आरोप लगाया कि कुरैशी सपा नेता आजम खान के घर गए थे इस दौरान उनकी पत्नी तज़ीन फातमा से मिलने के बाद अपमानजनक बयान दिया और योगी आदित्यनाथ सरकार की तुलना “राक्षस, शैतान और खून पीने वाले दरिन्दे” (राक्षस) से की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here