मां दुर्गा की मूर्ति को पहनाया गया सोने का मास्क

0
371

कोलकाता : मास्क पहनने के प्रति जागरूकता के लिए महानगर के एक दुर्गापूजा आयोजक ने अभिनव पहल की है। उनकी ओर से मां दुर्गा को मास्क पहनाया है। यह मास्क कपड़े का नहीं, बल्कि विशुद्ध सोने से निर्मित है। राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक अदिति मुंशी ने मां दुर्गा को सोने का मास्क पहनाकर इसका अनावरण किया। बंधुमहल क्लब के पूजा पंडाल में यह प्रतिमा दिखेगी। क्लब का इस बार का थीम ‘अरुण’ है। अपने दिवंगत थीम आर्टिस्ट अरुण पाल को श्रद्धांजलि देने के लिए क्लब ने यह थीम तैयार की है। मां दुर्गा के मुंह पर केवल मास्क नहीं है। उनके हाथों में शरीर का तापमान मापने का वैद्युतिक यंत्र, ऑक्सीमीटर, इंजेक्शन सीरींज इत्यादि है। पूजा आयोजकों ने बताया कि मां दुर्गा को सोने का मास्क इसलिए पहनाया गया है कि वे सारी अशुभ शक्तियों का नाश करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here