दिल्ली पहुंचे राज्यपाल, मिल सकते हैं शाह से

0
100

कोलकाता : तीन सप्ताह के अंतर में फिर राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली जा रहे हैं। राजभवन सूत्रों की ओर से बताया गया कि पहले तय था कि मंगलवार को वह 5.20 बजे विमान से रवाना होंगे। हालांकि बाद में कार्यक्रम में फेरबदल किया गया। शाम 4.35 बजे की फ्लाइट से वह दिल्ली गये। दो दिनों के दिल्ली दौरे में राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले गत 17 जुलाई को राज्यपाल दिल्ली गये थे। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने चुनाव बाद हिंसा को लेकर कई आराेप लगाये थे। ऐसे में उनके दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गयी है। विधानसभा चुनाव के बाद से हर महीने राज्यपाल दिल्ली गये हैं। जून महीने में दिल्ली दौरे से पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ उन्होंने बैठक की थी। इसके बाद दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री से भी वह मिले थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी उन्होंने मुलाकात की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here