हज यात्रियों के लिए लगाया गया ट्रेनिंग कैम्प:- कैनविज टाइम्स

0
311

हज यात्रियों के लिए लगाया गया ट्रेनिंग कैम्प:- कैनविज टाइम्स

लखनऊ। ( वहाब उद्दीन सिद्दीक़ी ) हर साल की तरह इस साल भी देश भर से हज पर जाने वालो का सिलसिला जारी है। वही देश भर से लगभग 32 हज़ार से ज्यादा हज यात्री सिर्फ यूपी से जा रहे हैं। लखनऊ से हज के लिए पहली प्लाइट 21 जुलाई रवाना होगी।

हज यात्रियो को हज करने की ट्रेनिंग जगह जगह दी जा रही है इसी क्रम में रविवार को इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फिरंगी महल में एक तर्बियती कैंप लगाया गया जिसमें हज यात्रियों को हज से जुड़ी तमाम जानकारियां मुहैया कराई गई। बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंच कर हज पर जाने वाले महिला और पुरुष ने जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली समेत कई उलमा मौजूद रहे। वहीं इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फिरंगी महल के प्रवक्ता मौलाना सूफियान निज़ामी ने कहा की ये जो हज का फ़रीज़ा है ये उन मुसलमानो पर फ़र्ज़ है जो साहिबे हैसियत हैं इसी बुनियाद पर हर मुसलमान की यह तमन्ना होती है की वह ज़िंदगी मे एक बार हज ज़रूर करे। उसी सिलसिले में हज करने के जो तरीके, उसके उसूल, वाजिबात हैं यह जानना हाजियो के लिए बहुत जरूरी है। और इसी बुनियाद पर जो हाजी इस साल हज करने के लिए जा रहे हैं उनके लिए यह ट्रेंनिग का कैम्प लगाया गया है।

जिससे हज करते वक़्त उनको किसी ग़लती व परेशानी का सामना न करना पड़े। यही वजह है की बड़ी संख्या में यहाँ हज पर जाने वाले हाजी आये हैं जिनमे महिला पुरूष दोनों ही शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here