मुश्किल में सिंगर हनी सिंह, पत्नी शालिनी ने किया….

0
291

बॉलीवुड सिंगर और एक्टर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, शालिनी ने सिंगर पर ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत याचिका दी है।  इसे दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में दाखिल किया गया है। याचिका तेज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष पेश की गई। शालिनी तलवार की ओर से अधिवक्ता संदीप कपूर, अपूर्वा पांडेय और जीजी कश्यप ने मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर की। कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी कर 28 अगस्त से पहले सिंगर को जवाब दाखिल करने को कहा है। हनी सिंह को दोनों की संयुक्त संपत्ति नहीं बेचने और स्त्रीधन के साथ छेड़छाड़ नहीं करने के लिए भी प्रतिबंधित किया है। शालिनी तलवार के पक्ष में आदेश जारी किया गया है।

 

पत्नी शालिनी ने लगाए गंभीर आरोप

हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  शालिनी ने हनी सिंह पर अपने माता-पिता और बहन के खिलाफ शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है।  शालिनी ने अदालत से कहा कि उसका दहेज उसे लौटा दिया जाना चाहिए और उसके और हनी सिंह के नाम की संपत्ति की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

 

बता दें कि हनी सिंह और शानिली तलवार ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद साल 2011 में शादी रचाई थी। सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के फॉर्महाउस में दोनों ने शादी की थी। हालांकि इस शादी के बारे में बाहर के लोगों को कोई खबर नहीं हुई थी। बीच में हनी सिंह का नाम ‘फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 5’ की कंटेस्टेंट डियाना उप्पल संग भी जुड़े, लेकिन हनी और शालिनी का रिश्ता नहीं बदला था। इसके बाद दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं और डियाना संग हनी के रिश्ते पर विराम लग गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here