जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा दौरे पर, पदाधिकारियों से कर रहे संवाद

0
163

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के यूपी दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच गए हैं। यहां से गाड़ी से  होटल ताज विलास रवाना हुए। रास्ते में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नड्डा और योगी का खेरिया मोड़ चौराहे पर स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाए गए। साथ ही उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई।

 

यहां वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक ले रहे हैं। इसमें 19 जिलों के पदाधिकारी शामिल हैं। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीश माहेश्वरी, सांसद व किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व ब्रज क्षेत्र से 38 से अधिक पदाधिकारी व आगरा, मथुरा समेत कई जिलों के भाजपा अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए हैं।  जेपी नड्डा से पदाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। इसके बाद ब्रज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे।

 

इसके बाद ब्रज क्षेत्र के विधायक, सांसद और विधान परिषदों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले होटल ताज विलास में ब्रज क्षेत्र समिति के सदस्य, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे मैरिज होम में कोरोना वारियर्स चिकित्सकों का सम्मान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here