मिस इंडिया से लेकर रोडीज तक जानिए कैसा रहा नेहा धूपिया का फ़िल्मी सफर 

0
290

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल नेहा धूपिया आज के दिन अपना ख़ास दिन मनाती है। इनका जन्म 27 अगस्त 1980 को केरल में हुआ था। नेहा हमेशा अपने लुक्स और अलग अंदाज़ के चलते काफी सुर्खियों में रहती है। ये नेहा धूपिया का 41वां जन्मदिन हैं। साल 2002 में एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।
इसके अलावा नेहा धूपिया ने टॉक शो, होस्ट और जज के तौर पर भी अलग-अलग भूमिका निभा चुकी है। दरअसल बॉलीवुड में आने से पहले नेहा धूपिया ने टीवी के एक सीरियल ‘राजधानी’ में नज़र आई थी। जो साल 1999 में आया था। जिसके 15 साल बाद एक्ट्रेस बतौर जज एक रियलिटी शो ‘रोडीज’ का लम्बे समय से हिस्सा है। नेहा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी।

बता दें, नेहा हिंदी, पंजाबी, तेलगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नेहा और अंगद ने 10 मई को अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि दोनों शादी करने वाले हैं। नेहा कि आज एक बेबी भी है। जिसका नाम मेहर है। नेहा एक खुशहाल शादीशुदा ज़िन्दगी बिता रही है। और अब एक सुपर मॉम का किरदार भी निभा रही हैं।

नेहा धूपिया ने जूली’ और ‘कयामत’ के अलावा फिल्‍म ‘शीशा’, ‘ क्या कूल हैं हम,’ ‘हे बेबी,’ ‘दस कहानियां,’ ‘रामा रामा क्‍या है ड्रामा,’ ‘दे ताली,’ ‘सिंह इज किंग,’ जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। साल 1994 में वह मलयालम फिल्‍म ‘मिन्‍नरम’ में पहली बार बड़े पर्दे पर दिखी थीं। फिल्म ‘जूली’ के किरदार के लिए नेहा धूपिया को आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here