ममता का बड़ा ऐलान : हर दूसरे महीने आएंगी दिल्ली

0
196

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मिशन 2024 की रेस तेज कर दी है। पिछले पांच दिनों के दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ-साथ देश के कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है। अब उन्होंने ऐलान किया है कि वह हर दो महीने दिल्ली आएंगी। माना जा रहा है कि ममता के इस ऐलान के पीछे उनका मिशन 2024 है। ममता ने आज कहा, ‘मैंने आज शरद पवार से बातचीत की। मेरी यात्रा सफल रही। हम राजनीतिक उद्देश्य के लिए मिले। लोकतंत्र जिंदा रहना चाहिए। मेरा स्लोगन है ‘लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ’। हम किसानों के मुद्दे का समर्थन करते हैं। मैं हर दूसरे महीने दिल्ली आऊंगी।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here