सपा में शामिल हुए मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी, कहा- ये घर वापसी हुई है

0
159

लखनऊ: यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगुल्लाह अंसारी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है।सिबगतुल्लाह अंसारी मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे है। लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सिबगतुल्लाह अंसारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं अम्बिका चौधरी ने भी बेटे के साथ सपा में वापसी की है।

बता दे कि मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अम्बिका चौधरी लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। अब वह फिर से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान अखिलेश ने कहा, ना जाने क्यों कुछ मज़बूत रिश्ते यूं ही टूट जाते हैं। अम्बिका चौधरी का स्वागत है पार्टी में। आप के आने से पार्टी मज़बूत हुई है। बहुमत की सरकार बनाने में मदद मिलेगी। नेता जी के जितने पुराने साथी हैं सबको सपा में जोड़ा जाएगा। सही समय पर जो साथ दे वही साथी है।

पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी ने इस दौरान कहा कि, ये उनकी घर वापसी हुई है। यही नहीं इस दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया कि, क्या अफजाल अंसारी भी सपा में शामिल हो सकते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि, ये उन्हें तय करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here