पीयूष गोयल होंगे भाजपा राज्यसभा नेता

0
172

नई दिल्ली : मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है। इसमें बीजेपी ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में अपना नेता चुना है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी एक बड़ा बदलाव कर सकती है। इसमें कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी की जगह राहुल गांधी को लोकसभा में अपना नेता बना सकती है। बता दें कि 19 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होना है। दरअसल, थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद से राज्यसभा में यह सीट खाली थी, जिसपर बीजेपी पीयूष गोयल को लाया गया है। राज्यसभा में पीयूष गोयल की सीट पीएम मोदी के साथ होगी। दूसरी तरफ कांग्रेस अगले 48 घंटे में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इसमें लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी का विकल्प तलाशा जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here