पौधारोपण को बना जनांदोलन का जरिया

0
110

डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश मे सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक व्यक्ति, एक पौधा’ अभियान रविवार को जनांदोलन बनाया गया। जिसमें लोग एक जुट होकर शाम तक प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुलतानपुर जिले में पौधे रोपे। इस अभियान के साथ योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में 100 करोड़ पौधे रोपने का कीर्तिमान बनाया। सीएम योगी ने अमरूद, महुआ व हरसिंगार आदि पौधे भी बांटे। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

इस अभियान की अगुआई करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पौधारोपण जनांदोलन 2021 के तहत झांसी जिले में पहुज नदी पर स्थित सिमरैधा डैम के पास स्मृति वाटिका में हरीशंकरी का पौधा लगाई और साथ ही सहजन के पौधे भी बांटे। उन्होंने पंचवटी, नक्षत्र व नव ग्रह वाटिका में भी एक-एक पौधा रोपा। वन विभाग की ओर से गंगा व 80 सहायक नदियों के किनारे 1.30 करोड़ से अधिक पौधारोपित हुए। वहीं, एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों को हरा-भरा करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर पौधा लगाए गए हैं।

वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 100 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं। हर साल लक्ष्य निरंतर बढ़ता गया। वर्ष 2017 में 5.71 करोड़, 2018 में 11.77 करोड़, 2019 में 22.59 करोड़, 2020 में 25.87 करोड़ पौधे रोपे गए। वर्ष 2021 में 30 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है जिसमें से 25.51 करोड़ पौधे रविवार को रोपे गए।

वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में 18878 स्मृति वाटिकाओं की स्थापना हुई है, जिसमें कोविड महामारी व अन्य कारणों से बिछड़े प्रियजनों की याद में पौधे रोपे गए हैं। इससें ग्रामवासियों की आय में बढ़ोतरी के लिए ग्राम पंचायतों की भूमि पर फलदार पौधों का रोपण, खाद्य सुरक्षा, पोषण व मिड-डे मील में उपयोग के लिए विद्यालयों में सहजन के पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग की ओर से विकसित क्विक कैप्चर एप के माध्यम से पौधारोपण स्थलों की जियो टैगिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 30 करोड़ पौधा लगाए जाने का लक्ष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here