साधु संतों की सेवा संसार में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य -अभिषेक गुप्ता

0
329

 

श्रीपंचायती बड़ा उदासीन अखाडे की जमात पहुंची शांतिनगर

-शांतिनगर में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुख्य महंत व साधु संतों ने किया पूजा पाठ व भोजन

-पंच तत्वों को सरंक्षित व सदुपयोग करना मानव का कर्तव्य- मुख्य महंत प्रयागराज

खैराबाद सनातन धर्म में अखाड़े का बड़ा महत्व माना गया है. हर बड़े धार्मिक सम्मेलनों में अखाड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.उसी कड़ी में आज महंत बजरंग मुनि बड़ी संगति खैराबाद के साथ प्रयागराज से मुख्य महंत व सैकड़ो साधु संतों का जमवाड़ा शांतिनगर पहुंचा वहा मौजूद एस डी ग्रुप के ऑनर व समाज सेवी अभिषेक गुप्ता बबलू ने मुख्य महंत व अन्य साधुओं का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। आये सभी साधु संतों का यथोचित आदर सत्कार कर घर पर पूजन पाठ करवा कर भोजन करवाया।
अभिषेक गुप्ता “बबलू” ने बताया ये मेरा परम सौभाग्य है साधु संतों की सेवा करने का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ ।

काफिले में आये सैकड़ो साधु संतों को भरपेट भोजन करवाकर दान दक्षिणा व आसान दे कर आशीर्वाद प्राप्त किया
वही प्रयागराज से आये मुख्य महंत ने उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है। ईश्वर भक्ति से परम तत्व की प्राप्ति होती है। साधु संतों की सेवा से शरीर शुद्ध व आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। महंत बजरंग मुनि ने कहा कि सत्संग के प्रभाव से नीच व्यक्ति भी महान हो जाता है। सत्संग छूटने से साधु भी पतन मार्ग की ओर अग्रसर होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here